यूं ही बहा करते हैं

कभी कभी दिल बहुत बड़ा करते हैं
बेबस हम परिस्थितियों से लड़ा करते हैं
लड़ते लड़ते जीतने वाले क्षण से पहले तक
लड़खड़ा कर गिरा करते हैं
उठते गिरते साहस के अंतिम क्षण तक
जीवन का रस पिया करते हैं
मगर कभी कभी दिल करता है
जब थक साहस धरा पर गिरता है
छोड़ कुछ बोझ नदी की धारा में 
चल कुछ दूर यूं ही बहा करते हैं

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम में उल्टियां

लद्दाख